मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजोपुर बाबाकापुरा स्थित एक मकान में छत के रास्ते घुसकर लाखों की चोरी के मामले में पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताजपुर बाबाकापुरा निवासिनी डाककर्मी पल्लवी पाण्डेय के घर दो दिन पूर्व छत से रास्ते घुसकर चोर आभूषण समेत लाखों का सामान चुरा ले गए थे। घटना के बाबत पीड़ित परिजनों थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुट गई थी। शुक्रवार को संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम गहन पूछताछ में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...