हाजीपुर, जनवरी 4 -- लालगंज,संवाद सूत्र। करताहां थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में उद्भेदन करते हुए दो युवकों को चोरी के बर्तन के साथ गिरफ्तार किया और प्राथमिकी दर्ज करते हुए रविवार को दोनों को जेल भेज दिया। इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि करताहां थाना में बीते 16 नंवबर को थाना क्षेत्र के एक घर में चोरी हो जाने का मामले में कांड संख्या 143/25 दर्ज किया था। इस मामले में करताहां थाना की पुलिस ने शनिवार को दो आरोपितों की गिरफ्तारी किया और उसके निशानदेही पर चिन्हित जगह से एल्युमिनियम का तीन बाल्टी, दो पीतल का बड़गुना,दो पीतल का सूप, दो एल्युमिनियम का बर्तन, एक पीतल एवं दो स्टील का बाल्टी, एक पीतल एवं दो स्टील गिलास, एक पीतल की कटोरी, छह स्टील कटोरी, एक स्टील का कड़ाही बरामद कर थाना पर लाया और मामला दर्ज कर जेल भेज ...