मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी के बिजली के तार के साथ गिरफ्तार शातिर मो. फरमूद से पूछताछ के बाद उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर मझौलिया से उसे गिरफ्तार किया था। बताया गया कि पकड़े गए आरोपित के खिलाफ बीते साल सदर थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। तब से वह फरार चल रहा था। इस बीच उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...