छपरा, मई 28 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में मंगलवार की रात्रि में घर में घुसे चोरों ने महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका शम्भु सिंह कुशवाहा की 35 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी बताई जाती है। महिला अपने घर में बच्चों को लेकर सोयी थी। टेबुल पंखा चल रहा था। पंखे की आवाज में मृतका की चीख दब गयी। अपराधियों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसलिए बगल में सोये दो बच्चों को भी घटना की जानकारी नहीं हुई। घटना की जानकारी छह बजे सुबह में सास शांति देवी को हुई जब वह बहू के बंद कमरे को खुलवाने के लिए गयी व नहीं खुलने पर दरवाजा पीटने लगी। तब महिला के साथ सोई पोती ने दरवाजे खोला तो देखा कि कमरा में खून भरा है। बहू की गला कटा देख सास चीखते चिल्लाते घर से बाहर निकली तो लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना आग की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.