मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक से चोरी हुए मोबाइल के मामले में करजा व मोतीपुर पुलिस ने रविवार को मोतीपुर थाने के नया टोला से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित 26 वर्षीय प्रकाश कुमार है। पुलिस ने आरोपित के पास से दो दर्जन चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में प्रकाश ने गिरोह से जुड़े अन्य शातिरों के नाम बताए हैं। सभी मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढ़ा डंबर के बताए जाते हैं। करजा थाने के अपर थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शनिवार की रात चोरों ने पकड़ी चौक स्थित विनोद कुमार की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला काटकर 60 मोबाइल, 50 हजार नकद तथा करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के अन्य सामान की चोरी कर ली थी। वहीं, पंकज कुमार की दुकान व ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.