नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पश्चिमी जिले के आदर्श नगर पुलिस ने गुरुवार को चोरी करने वाले एक नौकर को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिहार स्थित अपने मूल निवास भाग गया था। पुलिस ने जांच के दौरान दिल्ली से लेकर बिहार तक छापेमारी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि इसके कब्जे से चोरी के करीब एक करोड़ के गहने व 50 हजार नकद बरामद हुआ है। बरामद गहनों में हीरे के दो हार व दो ब्रेसलेट, सोने की तीन ब्रेसलेट व 11 चूड़ियां, सोने के छह हार व छह चेन, सोने की पांच गिन्नियां व तीन अंगूठियां, सोने की छह बालियां व एक मांग टीका, चांदी की दो मूर्तियां व तीन सिक्के, चांदी की प्लेट व कटोरियों के अलावा अन्य सामान बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान नागेंद्र चौधरी के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.