नई दिल्ली, मार्च 8 -- -- आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं दो दर्जन से ज्यादा मामले नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी जिला एएटीएस, मोती नगर व राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने मिलकर बीते दिनों चार वाहनचोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वाहनचोरी के कुल 11 दोपहिया बरामद हुए हैं। इनमें चोरी की सात स्कूटी व चार मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त विचित्रवीर ने बताया कि पकड़े गये आरोपी सन्नी यादव उर्फ विकाश पर आठ, अमित कुमार उर्फ दिमाग चला पर 10, विशाल उर्फ कांची पर एक और रोहित उर्फ लव बहादुर उर्फ जादू पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन सभी को चोरी की वारदातों की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पहचान करने के बाद पकड़ा है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर इनके नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.