मुजफ्फरपुर, जनवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी के आरोप में दो शातिर को पकड़कर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना बुधवार सुबह अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर में हुई। पकड़े गए आरोपितों की पहचान कोल्हुआ पैगंबरपुर निवासी संजय राम और हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी बंसलाल साहनी के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों आरोपित घर में चोरी कर सामान लेकर फरार हो गए थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हो गई। उसके आधार पर पहचान के बाद लोगों ने दोनों पकड़ा। वहीं, पीड़ित गृहस्वामी सुनील कुमार ने बताया कि उनके घर से सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया गया था। पंप करीब 60 फीट गहराई में लगा हुआ था। बुधवार सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि पूरा पाइप बाहर निकला हुआ है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.