खगडि़या, जुलाई 7 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भरसो गांव के पास रविवार को पुलिस के गलत रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने जीएन बांध स्थित अगुवानी-महेशखूंट सड़क को तीन घंटे जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण उच्चाधिकारी के आने की मांग व उचित न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। अगुवानी-नारायणपुर सड़क के जाम होने की सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिसबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे क आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने लगे, लेकिन आक्रोशित लोग लगातार अपराधी पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए थे क थानाध्यक्ष व प्रबुद्ध लोगो के समझाने बुझाने के काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त किया गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भरसो गांव में गत 2 जुलाई की देर रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगो के घर में घुसकर नकदी व मोबाइल की चोरी कर ली थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.