सुल्तानपुर, सितम्बर 14 -- गोसाईगंज,संवाददाता जयसिंहपुर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करने के साढ़े चार घण्टे के भीतर आश्चर्यजनक तरीके से चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक चोरी का मोबाइल और एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के चौरे श्रीराम नगर निवासी वरुण पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 12 सितंबर को जब वह साइकिल की गद्दी पर मोबाइल रखकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे विरसिंहपुर दोस्तपुर बार्डर पुल के नीचे सब्जी खरीद रहे थे,इस बीच उनकी मोबाइल चोरी हो गई। पुलिस ने 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रेम नारायन राजपूत, उपनिरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.