प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- मानिकपुर। मानिकपुर थाना क्षेत्र के खानकाह निवासी की स्कूटी उसके फर्नीचर की दुकान से चोरी हो गई थी, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद थी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को दरोगा मो.नदीम खान पुलिस टीम के साथ गस्त पर थे। सूचना पर बिटियन मेला जाने वाले कच्चे रास्ते से युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी गई स्कूटी और चार देसी बम बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए रंजीत सरोज उर्फ छंगू निवासी अठइसा महेशगंज के खिलाफ पहले से ही सात मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.