पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। चार माह पहले निजी बस में यात्री का सामान चोरी के मामले में बरेली की बहेड़ी कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना सुनगढ़ी थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई है। उत्तराखंड के रुद्रपुर के मोहल्ला दरियानगर निवासी पिंकी पाल ने बहेड़ी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे कहा था कि 29 नवंबर को वह अपने पति नमित कुमार के साथ असम चौराहे से प्राइवेट बस में सवार होकर बहेड़ी जा रही थी। बस में रखे उसके सूटकेश से सोने के जेवरात चोरी हो गए थे। आशंका जताई है कि कंडक्टर और पीछे की सीट पर बैठे उसके चार अन्य साथियों ने मिलीभगत कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में बहेड़ी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.