चित्रकूट, दिसम्बर 12 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर थाना क्षेत्र के पराको में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपित सुरेन्द्र कुशवाहा निवासी थाना व कस्बा सेमरिया जनपद रीवा मप्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। बीते एक जून की रात पराको निवासी अजय पांडेय के मकान से शातिरों ने गहनों की चोरी की थी। वारदात में शामिल राघवेन्द्र कुशवाहा उर्फ प्रिंस निवासी थाना व कस्बा सेमरिया जनपद रीवा मप्र, शिवबली उर्फ रामबली निषाद निवासी मनकुवांर थाना मऊ व विनोद कुशवाहा निवासी देवरा थाना धारकुंडी जनपद सतना को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.