जहानाबाद, नवम्बर 29 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मखदुमपुर बाजार में पुलिस ने गश्ती के क्रम में दो लड़कों को संदेह के आधार पर पकड़ा। जब उसकी मोटरसाइकिल की जांच गई तो वह चोरी का पाया गया। मोटरसाइकिल गया के डेल्हा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। गिरफ्तार युवक अभय कुमार गया था के विष्णुगंज का रहने वाला है। उस पर चोरी और डकैती के पहले से कई मामले दर्ज थे। मखदुमपुर में भी हुआ कहीं चोरी करने के फिराक में घूम रहा था। उसके साथ एक कम उम्र का लड़का भी था। जो उसकी चोरी में सहायता करता था। गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.