रांची, जनवरी 20 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव के पास सोमवार की शाम चार बजे बाइक चुराकर भाग रहे युवक राजा पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी पतरातू पंच मंदिर का निवासी है। इस संबंध में कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने बताया कि टंगराटोली, रांची से एक बाइक चोरी हुई थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद कांके पुलिस की गश्ती टीम ने नगड़ी के पास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...