गोपालगंज, फरवरी 15 -- उचकागांव, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के पांच बाइक के साथ एक सरगना समेत चार चोरों को धर दबोचा है। पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों से पूछताछ के बाद रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि क्षेत्र में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस कों बड़ी सफलता हाथ लगी। इससे सक्रिय अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी बॉबी राम की पहचान की। इसके बाद छापेमारी में सफलता हाथ लगी। ----------- अहले सुबह छापेमारी में सरगना...