गोंडा, फरवरी 7 -- नवाबगंज, संवाददाता। अन्तर्जनपदीय आटो लिफ्टर गिरोह को दो सदस्यों को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार करते हुए उनके निशानदेही पर चोरी की नौ मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। यह गिरोह अयोध्या समेत आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें नेपाल ले जाकर बेच देता था। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे किशुनदासपुर के पास पुलिस गश्त के दौरान बाइक पर सवार दो लोग नवाबगंज की ओर आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजा निषाद निवासी नयपुर थाना वजीरगंज जिला गोंडा बताया। उसके साथ 16 साल का किशोर था। कड़ाई से पूछताछ करने पर राजा निषाद ने बताया कि जिस बाइक से वह पकड़ा गया है, उसे दो जनवरी को अयोध्या के रामघाट रेल...