देवरिया, दिसम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। शराब तस्कर अब अपना ट्रेंड बदलने लगे हैं। शुक्रवार को बनकटा थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक से बिहार शराब ले जा रहे दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से बीयर व अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही इस गिरोह में शामिल सरगना की तलाश में पुलिस जुट गई है। बनकटा थाने की पुलिस प्राथमिक विद्यालय जंजीरहा के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच तेज गति से दो किशोर अलग-अलग बाइक चलाते हुए नजर आए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह तेजी से बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर बाइक को रोक लिया और बाइक पर बंधे बोरे की तलाशी ली। एक बाइक के बोरे से 20 पाउच अंग्रेजी शराब तो एक बाइक पर बंधे बोरे से 14 केन बीयर बरामद की गई। पुलिस ने पकड़ी गई बाइक क...