मोतिहारी, मई 16 -- मधुबन,निसं। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने चोरी की दो अपाचे बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आदत्यि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर सेमरा ग्राम का विकास कुमार व मोहनवा ग्राम का रंजन कुमार है। दोनों की गिरफ्तारी गश्ती के दौरान पुनास पुल के पास से की गयी है। उसका एक साथी सेमरा ग्राम का दीपक कुमार पुलिस को देखकर फरार होने में सफल रहा। बताया कि एक अपाचे बाइक राजेपुर थाने के महमदपुर मझौलिया ग्राम के जयनारायण प्रसाद की है। जिसे चोरों ने चुरायी है। दूसरी अपाचे बाइक का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने एक नशेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशेबाज मोहनवा ग्राम का विकास यादव है। उसकी गिरफ्तारी चौहनिया ग्राम से की गयी है। तीनों गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.