जहानाबाद, फरवरी 6 -- मखदुमपुर स्टेशन मोड़ के समीप पुलिस को मिली कामयाबी पटना के दानापुर और घोसी इलाके से चुराई गई थी बाइकें जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान में मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात चोरी के तीन गाड़ियां बरामद की है जिसमें दो बाइक और एक टेंपो है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो मखदुमपुर के किशुनपुर और अमरपुर गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को एसपी ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि गिरफ्तार लोगों में सिकंदर मांझी (किशनपुर)और अमरपुर के अजीत कुमार और छोटन मांझी शामिल हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को जेल भेजा गया। मखदुमपुर के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में चेकिंग की गई। खबर के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे मखदुम...