संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- मगहर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेहिया खुर्द से एक युवक ने अपने ससुराल वालों को मुकदमें में फंसाने की नीयत से दरवाजे से अपनी कार चोरी होने की डायल 112 नंबर पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की तो झूठी कार चोरी की सूचना देने की बात सामने आई। पुलिस झूठी सूचना देने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निचौरा के रहने वाले विशाल उपाध्याय पुत्र संपूर्णानंद उपाध्याय के बड़े भाई नेहिया खुर्द में मकान बनवाए हैं। विशाल उपाध्याय ने नेहिया खुर्द से सूचना दी कि दरवाजे से उसकी कार चोरी हो गई है। डायल 112 नंबर की सूचना पर कोतवाल तत्काल अपनी...