प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- लवाना, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दयामऊ अंधरीपुर गांव निवासी दर्शन पटेल की चार बकरियों को सोमवार रात चोर खोल ले गए थे। बकरियों के चीखने पर परिजन जागे लेकिन तब तक चोर बकरी लेकर भाग निकले। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, पुलिस ने बकरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बकरी चोरों की तलाश में लगी। दरोगा बीरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ तलाश में निकले तो दो युवकों को अंधरीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवक डबलू उर्फ सुरेन्द्र निवासी ग्राम मुरेठी नवाबगंज, बादल निवासी उमरा थाना सलोन रायबरेली हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर खेत में बांधी गई चोरी की गई चारों बकरियां बरामद की। गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने को भेजा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.