पीलीभीत, जनवरी 6 -- पूरनपुर। एक सप्ताह पहले घर में घुसकर चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। पूरे मामले की पुलिस जांच पडताल भी कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौंपुर गहलुइया में बीते 29 नबंवर को चोर जहाना पत्नी हामिद खां के घर में दीवार फांदकर घुस गए थे। जहाना बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहीं थी। चोरों ने कमरों में जहाना और उनकी बहू के रखे सोने चांदी के जेवरात और बीस हजार की नकदी चोरी कर ली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को गांव के दो लोगों पर शक हुआ। सोमवार को पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। घटना के समय दोनों के मौजूद रहने सहित कई िबदुओं पर पू...