चंदौली, जनवरी 31 -- चंदौली, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों ने नगर निगम, यातायात पुलिस, पुलिस, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका से संबंधित मुद्दे उठाए। एएसपी ने व्यापारियों को पुलिस की तरफ से हर सम्भव सहायता व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापारी किसी भी समय समस्या एवं शिकायत पुलिस से कर सकता है। उसका गुणवत्ता पूर्ण समाधान किया जाएगा। उन्होंने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की भी अपील किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.