फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। कड़कड़ाती सर्दी के बीच रविवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त तेवर देख थानेदारों के पसीने छूट गए। चोरी की ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं से पुलिस की हो रही किरकिरी से एसपी खफा दिखे। जिन इलाकों में इस बीच एक के बाद एक कई चोरियां हुईं वहां के थानेदारों की क्लास लगा दी गई। जल्द खुलासा न होने पर एसपी ने चार्ज से हटाकर लाइन भेज देने की बात कह दी। मीटिंग में एसपी ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला अपराधों की रोकथाम और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए गुंडा, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई तेज करने को कहा। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापरक निस्तारण तथा समय से चार्जशीट के निर्देश दिए। रात्रि गश्त बढ़ाने, ...