महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मंगलवार की रात समरधीरा चौराहे के पास से चोरी की गई आर्टिगा कार को थाना प्रभारी मनोज कुमार राय एवं एसओजी प्रभारी महेन्द्र यादव की टीम ने 36 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। यह कार झंगहा थाने के एक स्कूल के पास से बरामद की गई है। समरधीरा निवासी सोनू जायसवाल ने अपनी आर्टिगा कार यूपी 53 एफई 0061 को सोमवार की रात माता कोटही माता मंदिर रोड के पास गाड़ी खड़ी की थी। बुधवार की सुबह ड्राइवर गया तो गाड़ी गायब मिली। सूचना पर थाना प्रभारी ने एसआई रवि प्रकाश गुप्ता को मौके पर भेजा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने शुरू हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय, एसआई रवि प्रकाश गुप्त, हे. कास्टेबल गामा यादव, आदित्य यादव, एसओजी प्रभारी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.