आरा, मई 17 -- -नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा से शुक्रवार को पकड़ा गया अभियुक्त -एक देसी राइफल, दो गोली, एक मैगजीन और एक मोबाइल जब्त आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाने की पुलिस की ओर से देसी राइफल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वह नगर थाना क्षेत्र के ही बलबतरा मोहल्ले का रहने वाला उमाशंकर सिंह का पुत्र पप्पू कुमार सिंह है। उसे शुक्रवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक अवैध देसी राइफल, दो गोली, एक मैगजीन और एक मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी राज की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम बलबतरा निवासी पप्पू कुमार सिंह के घर देसी राइफल रखे जाने की सूचना मिली। इस आधार पर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में पुलिस की ओर से तत्काल छापेमारी कर पप्पू कुमार सिंह को गिरफ्त...