गिरडीह, अगस्त 2 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के गादी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगलो में बीते दिनों अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दो स्मार्ट बोर्ड सहित टैब की चोरी कर ली थी। गुरुवार देर रात गांव के बाहर प्रभु महतो की झोपड़ी के बाहर स्मार्ट बोर्ड फेंका हुआ पाया गया है। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर फेंके हुए स्मार्ट बोर्ड पर पड़ी तो इसकी सूचना भरकट्टा ओपी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी। ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही गांव के रुपेश पॉल्ट्री फार्म में टैब फेंका हुआ मिला था। विद्यालय के प्रधानाचार्य ठाकुर चंद मण्डल ने बताया कि चोरों ने बड़ी ही चालाकी से पहले ऑफिस का ताला तोड़कर ऑफिस में रखे स्मार्ट क्लास रूम की चाभी निकाल कर दोनों स्मार्ट बोर्ड निकाल कर दोबारा रुम को बन्द कर दिया एवं ऑफिस के गेट में टूटा हुआ ताला लटका कर रख दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.