बांदा, जून 3 -- बांदा। संवाददाता एक किशोर पर दो लोगों ने मवेशीबाड़ा से बल्ब चोरी करने का आरोप लगाया। थाने में रिपोर्ट दर्ज करा जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे सहमे किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बदौसा थानाक्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बदनपुरवा निवासी 13 वर्षीय हिमांशु ने सोमवार शाम कमरे के अंदर बांस की बल्ली के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद छोटी बहन कमरे के अंदर पहुंची। भाई को फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा अतर्रा के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वह अतर्रा के यादव पुरवा में कोचिंग पढ़ने जाता था। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.