भागलपुर, सितम्बर 20 -- भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में घटित चोरी की घटना के आरोपी ने सात साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी नीतेश कुमार ने शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में सरेंडर किया। उसने कोर्ट में जमानत अर्जी भी दी। उसकी अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और आरोपी का आपराधिक इतिहास सौंपने का निर्देश दिया है। घटना के बाद से ही वह फरार था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.