अररिया, मार्च 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में चोरी कर बिजली जलाने वालों के विरुद्ध विभाग लगातार छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग रहा है। सोमवार को सहायक विद्युत अभियंता फारबिसगंज कोमल कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी दल ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर चोरी कर बिजली जला रहे नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता कोमल कुमारी के अलावे कनीय विद्युत अभियंता कुर्साकांटा अरविन्द कुमार, सुपरवाइजर युगल किशोर मंडल आदि शामिल थे। कनीय विद्युत अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके बावजूद भी उनलोगों के द्वारा एलटी में टोका लगा कर चोरी छिपे बिजली जलाया जा रहा है। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.