किशनगंज, जून 12 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के दौला खाड़ी बस्ती में मंगलवार की रात एक घर में चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। इस संबंध में गृह स्वामी के बयान पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गृहस्वामी व घर के अन्य सदस्य सोए हुए थे। तभी आरोपी युवक उक्त घर से रुपए लेकर फरार हो रहा था। घर के सदस्य की नींद खुलते ही आरोपी युवक पर उसकी नजर पड़ी। युवक को पकड़ लिया गया और सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.