आरा, दिसम्बर 29 -- ऑपरेशन मुस्कान पुलिस दफ्तर में सोमवार को एसपी ने असली धारकों को सौंपे मोबाइल करीब 21 लाख रुपए आंकी जा रही बरामद मोबाइल की कीमत इस साल करीब 92 लाख के 441 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने लौटाया आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस चोरी और गुम मोबाइल बरामद करने में फिर आम लोगों के भरोसे पर खरा उतरी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की ओर से इस बार चोरी और गुम 106 मोबाइल बरामद कर धारकों को वापस किया गया। नया साल शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले सोमवार की दोपहर मोबाइल लौटा कर एसपी राज ने धारकों को नये साल का जश्न दोगुना कर दिया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। इधर, काफी दिनों से गुम या चोरी मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोग इसे नये साल का शानदार तोहफा मान रहे हैं। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ...