पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चोरी एवं छिनतई के पांच मोबाइल के साथ मधुबनी थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान यूपी के प्रयागराज जिले के रघुनाथपुर निवासी दीया देवी पति राज यादव उर्फ सोनू यादव के रूप में हुई है। महिला महलदार टोला में किराए के मकान में रह रही है। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस ने शुक्रवार को किराए घर में छापेमारी की गई तो पांच मोबाइल बरामद किए गए। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.