बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- एसडीओ के औचक निरीक्षण से सामने आई योजनाओं की जमीनी सच्चाई फोटो : पावापुरी पंचायत-पावापुरी की चोरसुआ पंचायत में मंगलवार को योजनाओं की जांच करते अधिकारी। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड की चोरसुआ पंचायत में विकास योजनाओं की हकीकत उस समय सामने आ गई, जब राजगीर एसडीओ आशीष नारायण ने खुद इनकी जांच की। वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायतों के बाद हुए इस औचक निरीक्षण ने पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता में गड़बड़ी की पोल खोल दी है। एसडीओ ने पंचायत क्षेत्र में कराए गए पुस्तकालय भवन, नाला निर्माण, पीसीसी ढलाई और इंटरलॉकिंग सड़क समेत कई योजनाओं का निरीक्षण किया। अभिलेखों और जमीन पर दिख रहे कार्यों में स्पष्ट अंतर देख एसडीओ ने नाराजगी जताई। जांच में सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.