फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज के चैरिटेबल अस्पताल को सुपर स्पेशिलिटी बनाने की तैयारी है। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें। रविवार को अस्पताल का दौरा करने पहुंचे विधायक धनेश अदलक्खा से बातचीत में बी.आर. भाटिया ने यह जानकारी दी। विधायक धनेश अदलक्खा ने कहा कि धर्मार्थ संस्थाओं को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। दान और सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकता है। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध उपचार व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर संस्था के प्रधान मोहन सिंह भाटिया और सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बी.आर. भाटिया भी मौजूद रहे। धनेश अदलक्खा ने कहा कि यह अस्पताल समाज सेवा की मिसाल है। यहां नेत्र जांच और नेत्र शल्य चिकित्सा के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.