जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स में नामांकन दाखिल होने के बाद चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। प्रचार-प्रसार पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन मंगलवार को स्क्रूटनी के बाद इसमें और तेजी आएगी। जानकारी के अनुसार, सिंहभूम चैम्बर के कुल 41 पदों के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। इसमें 11 पदाधिकारी और 30 एक्जीक्यूटिव सदस्य चुने जाएंगे। सात पदाधिकारियों के पदों पर केवल एक-एक व्यक्ति ने नामांकन भरा है, इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। शेष पदों पर प्रतियोगिता होगी। स्क्रूटनी की तारीख 1 और 2 सितंबर रखी गई थी। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 2 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। मानव केडिया ग्रुप ने सोमवार से ही जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, अन्य गुट भी लोगों से संपर्क कर रहे हैं। प्रचार-प्रसार में मंगलवार से गति और बढ़ने की संभावना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.