जहानाबाद, मार्च 24 -- अरवल, निज संवाददाता। ट्रकों की आवाजाही के कारण मुख्यालय शहर में आए दिन लग रही जाम की समस्या को लेकर सोमवार को चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमितेश कुमार मिंटू की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें रोड जाम से हो रही आमलोगों की परेशानी पर चर्चा की गयी। संगठन के संरक्षक सह मीडिया प्रभारी अंगद कुमार ने बताया कि आये दिन जाम लग रहा है। जिसके कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में समस्या हो रही है। बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। गंभीर मरीज एम्बुलेंस पर घंटों रोड जाम में फंस रहे हैं। जिसका असर दुकानदारों के व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। बैठक में उपस्थिति दुकानदारों ने कहा कि जाम के कारण लोग दूसरे बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे हैं। जिससे व्यवसाय में काफी कमी आयी है। दुकानदारों ने शहर में ट्रकों के प्रवेश पर नो इंट्री लगाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.