मथुरा, फरवरी 7 -- सीट से उतरते समय चैन पुलिंग हैंडल पर हाथ लगने से मंगला एक्सप्रेस रुक गई। आरपीएफ ने महिला यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। इस कारण ट्रेन करीब चार मिनट खड़ी रही। मदर डेयरी के पास थाना सराय कालेखां हजरत निजामुद्दीन निवासी 55 वर्षीय जाकिरा मंगला एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। जाकिरा ट्रेन की ऊपर वाली सीट से उतर रही थीं। सीट से उतरते समय महिला यात्री चैन पुलिंग हैंडल को पकड़ लिया। जिसकी वजह से ट्रेन के हौज पाइप से प्रेशर कट गया। प्रेशर कटते ही ट्रेन रुक गई। ट्रेन की चैन पुलिंग होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ के उप निरीक्षक प्रियव्रत दहिया व हेड कांस्टेबल डीके गौतम तत्काल मौके पर पहुंचे और चैन पुलिंग करने वाले की तलाश शुरू की। आरपीएफ ने महिला यात्री को पकड़ कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। इस कारण करीब चा...