संजय क्रांति, सितम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा से सटे बिहार के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली कर्मनाशा नदी कैमूर पहाड़ी से निकलकर उछल-कूद करते हुए मैदानी इलाकों में आती है। रास्ते में इससे दुर्गावती नदी भी मिलती है। दोनों नदियाों का पानी पत्थरों से टकराकर ऊंची पठारी से गिरते हुए रास्ते में कई मनोरम दृश्य भी उपस्थित करती है। कैमूर जिले की चैनपुर विधानसभा सीट का चुनावी गणित कुछ-कुछ इन्हीं नदियों की प्रकृति से मिलता-जुलता है। इस बार चुनाव के पहले यहां कई सवाल सियासी धारा में तैर रहे हैं, जिन्हें सुलझाने की चुनौती एनडीए और महागठबंधन दोनों के सामने है। 2020 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जीते जमा खां तीन माह बाद ही जदयू में शामिल हुए और उन्हें मंत्री बनाया गया। वह बसपा के इकलौते विधायक थे। फिलहाल वह अल्पसंख्यक कल्याण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.