गुमला, फरवरी 6 -- चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा मोड़ के पास गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसका 18 वर्षीय दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे।मृतक की पहचान तीनटांगर बसाईर टोली गांव निवासी प्रीतम रौतिया (22) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक चैनपुर पीपल चौक निवासी भीम रौतिया (18) बताया जा रहा है। दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान भीम रौतिया नशे की हालत में परिजनों से झगड़ा कर बैठा। गुस्से में दोनों दोस्त स्कूटी से अपने दीदी के घर जाने के लिए निकल पड़े।बेंदोरा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित हो गई...