गुमला, मई 31 -- चैनपुर। प्रखंड अंतर्गत प्रखंड पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं - सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति पर सामूहिक रूप से विदाई दी गई। कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त सेविका हेमागिनी मिंज ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 1985 में मात्र Rs.200 मानदेय में कार्य प्रारंभ किया था और सेविकाओं के अधिकारों के लिए दिल्ली से रांची तक संघर्ष किया। उन्होंने अन्य कर्मियों से ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। मौके पर ऊषा अनिमा टोप्पो, तेरेसा टोप्पो, फ़िल्सिता मिंज, नीलिमा केरकेट्टा, ईदा कुजूर, सुशील एक्का, लालमाईत कुमारी और पदमिनी टोप्पो सहित कई सेवानिवृत्त सेव...