सीवान, फरवरी 18 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर गांव स्थित मां मंगला भवानी मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं रामकथा के आयोजन को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगभग पांच हजार से अधिक श्रद्धालु ने भाग लिया।पुरुषों महिलाओ व युवतियों पीले बस्त्र धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर चैनपुर मुबारकपुर गांव का परिक्रमा करते हुए दाहा नदी पुल तक पहुंची। वहां से वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु सिसवन के काली स्थान पहुंचे। लोगो ने हरहर महादेव, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए सरयू नदी के घाट तक गए। नदी तट पर बैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन किया गया। कलश पूजन के बाद ढोल-नगाड़ों और शंख-ध्वनि के बीच कलश यात्रा का जल सरयू नदी के काली स्थान घाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.