गुमला, फरवरी 18 -- चैनपुर प्रतिनिधि चैनपुर ब्लॉक चौक के समीप बुधवार शाम करीब चार बजे सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बैंक का काम निपटा कर घर लौट रहे परिवार की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक घर के गेट से टकरा गई। इस दुर्घटना में ग्राम लुपुंग पाठ निवासी संजित असुर, कुष्मिता असुर,सरिता असुर और एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इस बीच स्थानीय मुखिया शोभा देवी भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.