बलिया, फरवरी 5 -- बिल्थरारोड। कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को चैनपुर गुलौरा गांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांवों में घर-घर घूमकर जनसंवाद किया। मुख्य अतिथि इंजीनियर शैलेंद्र ध्रुव ने कांग्रेस की परम्परा पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अहमद कमाल लड्डन, अतुल प्रकाश सिंह यादव, फारूक अहमद, इमरान खान, देवेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...