गुमला, जून 8 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतकों में सुखदेव मुंडा (55 वर्ष) और बुधराम मुंडा (22 वर्ष) शामिल हैं। चैनपुर पुलिस ने हत्या के एक आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मृतक सुखदेव मुंडा की पुत्री जातरी मुंडा ने थाना में दी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव में फुटबॉल मैच के बाद सुखदेव मुंडा,बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा पिकनिक मनाने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई,जो मारपीट में तब्दील हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुनियोजित तरीके से छोटू और बुधराम ने सुखदेव को गांव से दूर ले जाकर उसकी लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को मनरेगा के टीसीबी गड्ढे में दफना दिया। सुखदेव के घर न लौटने पर परिजनो...