गुमला, अगस्त 6 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर चैनपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस निमित शोकसभा का आयोजन छतरपुर स्थित झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुशील दीपक मिंज के आवास पर किया गया। शोकसभा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने शिबू सोरेन के प्रेरणादायक व्यक्तित्व, संघर्षशील राजनीतिक जीवन और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया। केंद्रीय कमेटी सदस्य सुशील दीपक मिंज ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के आदिवासी समाज की आवाज थे। उन्होंने जीवन भर आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकार और हक के लिए संघर्ष किया। उनका निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक आंदोलन के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.