गुमला, मई 18 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के संत पॉल सभागार टोंगो में शनिवार को एराउज के तत्वावधान में जैविक खेती पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत पीटर हाई स्कूल और उर्सूलाइन बालिका हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ जैविक खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित करना और रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन को रोकना था। कार्यक्रम की शुरुआत पौधे में जल अर्पण कर की गई। सेमिनार में जैविक खेती के महत्व और उसके लाभों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन फादर एल्फिज केरकेट्टा, फादर सुशील और ब्रदर रोहित ने किया। संत पीटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर तेज कुमार बाखला ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं उर्सलाइन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं को संबोधित किया। मौके...