गुमला, मई 31 -- चैनपुर प्रतिनिधि चैनपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एनडीआरएफ की पांच सदस्यीय टीम ने प्रखंड व अंचल के कर्मियों को आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया।एनडीआरएफ के एसआई हेमंत तिवारी ने आपदा के समय तत्काल बचाव उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कर्मियों को सर्पदंश की पहचान, वज्रपात व भूकंप से बचाव, सड़क दुर्घटनाओं के दौरान अधिक रक्तस्राव रोकने के तरीके, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य और सीपीआर जैसी तकनीकों की जानकारी दी। मौके पर सीओ दिनेश गुप्ता ने कर्मियों से अपील की कि वे इन उपायों की जानकारी आमलोगों तक भी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण में चैनपुर प्रखंड की सेविकाओं ने भी भाग लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.