गुमला, जनवरी 3 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में शुक्रवार देर शाम एक 46 वर्षीय विजय कुजूर का शव उसके ससुर के बागान में पेड़ से लटका मिला। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक विजय कुजूर मूल रूप से छतीसगढ के जशपुर थाना क्षेत्र के पैकु गांव के निवासी था। जो पिछले पांच वर्षों से अपने ससुराल हर्रा गांव में रह रहा था। वह बुधवार दोपहर से वह अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद परिवार के सदस्य लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार की देर शाम उसके ससुर जूलियस तिग्गा ने अपने बागान के पुटकल पेड़ पर विजय का शव फंदे से झूलता देखा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जशपुर से मौके पर पहुंचे । परिजनों ने बताया कि विजय की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और शराब के सेवन के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ जाती थी। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.